हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ और सुंदर पृथ्वी देने का लेना चाहिए संकल्प: एसडीएम नवदीप नैन
पौधारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करता बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित करता है: रंजीता कौशिक
फैला उजियारा फाउंडेशन ने राजकीय महाविद्यालय में किया पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
BOL PANIPAT : इसराना, 8 अगस्त। प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय इसराना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नवदीप नैन ने भाग लिया व एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने पौधारोपण करके की।
एसडीएम ने कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का एक प्रभावी उपाय भी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ और सुंदर पृथ्वी देने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण न करना केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढिय़ों के लिए भी गंभीर खतरा है। हमे इस पर विचार करना चाहिए।
फैला उजियारा फाउंडेशन की अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कोई विकल्प नहीं बल्कि यह अनिवार्यता है। यह केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करता बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित करता है।
इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. हरिओम, डॉ. कुलविंदर गुलिया, डा. मुकेश, डॉ कुलबीर कादियान, संदीप, ममता गुलिया, सुमन दहिया के अलावा स्टाफ के अन्य सदस्यों व कॉलेज के विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया।

Comments