न हम नशा करेंगे न अपने आस पास होने देंगें : बृजबाला
BOL PANIPAT : यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष में सेक्टर 25 के इंडस्ट्रियल एरिया में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिलाध्यक्ष बृज बाला ने बच्चो को कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में आ चुका, नशा चाहे तंबाकू उत्पादों, शराब या अन्य मादक पदार्थों का हो नशा सबसे पहले तो पैसा खराब करता है, न जाने लोग कितना पैसा इस पर बर्बाद करते है और फिर शरीर खराब , शरीर खराब तो मन भी खराब, काम करने में अक्षम हो जाते हैं। नशा घरों के घर खराब कर देता है अपने देश को व समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए हमें इसे जड़ से मिटाना होगा। यूथ वीरांगनाएं संस्था के इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत को छुड़ाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना हैं।यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्य कोमल अरोड़ा ने बताया कि समाज नशे में डूबता जा रहा है, इसलिए युवा को अपनी संगत, मित्र व आस पास के लोग जो नशा करते हैं उन्हें भी नशे से दूर रहने के लिए समझाना चाहिए। युवाओं को पढ़ाई व खेलों में अपने आप को व्यस्त रखना चाहिए व नशे से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा बीड़ी, तंबाकू, सिगरेट व शराब का सेवन आजकल बहुत आम हो गया है जो की गलत है। लेकिन इसके अलावा भी लोग अलग अलग तरह के नशे करते हैं जैसे अफीम, चरस, गांजा (भांग), हेरोइन व कोकेन आदि ।कुछ लोग तो दवाइयों का इस्तेमाल भी नशे के रूप में करते हैं, जिस कारण उनका सब कुछ नशे में खत्म हो जाता है। आज युवा नशे की लत में अपना सब कुछ गंवा बैठते हैं।
हमारे देश के युवा चाहे तो देश को वर्ल्ड में नंबर वन बना सकते हैं लेकिन अगर वो ही नशे में डूबे रहेंगे तो देश का विकास कैसे संभव है।अंत में बृजबाला ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को प्रण दिलवाया कि “न हम नशा करेंगे न अपने आस पास होने देंगें।”इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्य प्रियंका गाबा,अंजली खुराना, गीता छाया, कोमल अरोड़ा , ज्योति व बृजबाला मौजूद रहे।

Comments