Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


नशे की गलत लत से दूर रहे : सतपाल राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 15, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : नशा मुक्ति समाज सुधार समिति ने अपने जन-जागरण अभियान के तहत कॉलोनी वासियों के साथ घर-घर जा करके लोगों को हनुमान कॉलोनी और महादेव कॉलोनी में नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया इस अवसर पर समिति के संयोजक सतपाल राणा ने युवाओं को आह्वान किया है कि वह नशे की गलत लत से दूर रहे क्योंकि नशा घर और समाज के ताने बाने को तहस-नहस कर देता है राणा ने कहा है कि एक तरफ हरियाणा सरकार लोगों को साईकिल यात्रा के माध्यम से हमारे मुख्यमंत्री लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार द्वारा 1 किलोमीटर के दायरे में कई-कई दारू के ठेके खोल दिए जाते हैं जो की रिहायशी इलाकों में है और वह भी आज की युवा पीढ़ी को प्रभावित कर रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार द्वारा खोले गए दारू के ठेके जगह-जगह यह संदेश दे रहे हैं कि हम साफ सुथरे और सजावट वाले ठेके पर आ करके बढ़िया नशा करें सरकार की दोहरी नीति ठीक नहीं है सरकार को चाहिए कि रिहायशी इलाकों से दारू के ठेके को हटाकर के कहीं बाहर खोला जाये ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके सरकार ने आधे-आधे किलोमीटर पर जो शानदार लाइटों से सुसज्जित ठेके खोल रखे हैं और वह युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं यह भी एक नशे की सबसे बड़ी लत है इसको भी बंद करना होगा समिति के प्रधान राजकुमार राणा ने कहा है कि हमारी समिति बाहरी कॉलोनीयो में घर-घर जा करके लोगों को नशे के प्रति जागरूक और आगाह करेगी ताकि युवाओं को इस नशे की लत से दूर भगाया जा सके उन्होंने कहा है कि आज भी बाहरी कॉलोनी में अफीम-चरस गांजा वगैरा की तस्करी नशा तस्कर करते हैं और पुड़िया बना करके लोगों को बेचते हैं प्रशासन को यह सब कार्य रोकना होगा इस अवसर पर समिति के उप प्रधान संतोष शर्मा ने कहा है कि जल्द ही एक बहुत बड़ा जन-आंदोलन किया जायेगा और प्रशासन से सहयोग ले करके नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करवाई जायेगी इस अवसर पर जसबीर राणा,एडवोकेट संजय,मनोज जोगी,विकास अग्रवाल,नेत्रपाल,नरेंद्र कबीरपंथी,मास्टर मांगेराम गुप्ता,राज सिंह,मनोज गुप्ता,राज सिंह कश्यप,बदन सिंह यादव,सोनू सैनी,प्रताप गुर्जर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Comments