Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


दीप चंडालिया (आस्ट्रेलिया) की हर घर संविधान मुहिम के तहत प्रधान गोविंदा लाहोट द्वारा चांद मिगलानी व वैभव छाबड़ा को सम्मानित किया। 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : दीप  चंडालिया (आस्ट्रेलिया),की ओर से चलाई गई मुहिम हर घर संविधान के तहत समाज में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी, नेता, समाजसेवी, पत्रकार  को संविधान पुरस्कार  देकर सम्मानित किया जा रहा है. आज दीप चंडालिया की टीम से वाल्मीकि समाज के प्रधान गोविंदा लाहोट द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे चांद मिगलानी व वैभव छाबड़ा को सम्मानित किया। चांद मिगलानी ने कहा कि आज हमारे संविधान के बारे में सबको जानकारी होना बहुत आवश्यक है क्योंकि आज की पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी नहीं है। संविधान  पुरस्कार मिलने से आज अपने क्षेत्र में संविधान को लेकर काम करने की अलख जगाई है। 
वही ऑस्ट्रेलिया निवासी दीप चंडालिया व हरियाणा वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष गोविंदा लाहोट का आभार जताया। 

Comments