Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


जहां सबके चेहरे खुश हो, वो घर मंदिर समान- बीके गीता

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 22 मार्चखुशी हमारा अपना खजाना है, अगर हम चाहें तो सदा खुश रह सकते हैं, हमारी खुशी हमसे कोई छीन नही सकता- यह बात आज सेक्टर 12 स्थित सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भीनमाल से आई बीके गीता बहन ने कही।

कार्यक्रम के विषय “घर बने मंदिर” विषय पर बोलते हुए बहन ने कहा कि जिस घर मे सभी के चेहरे खुश दिखाई दें वह घर मंदिर के समान है। इसलिये जीवन मे लाभ-हानि, सफलता-असफलता ये तो चलते रहेंगे लेकिन हर हालत में हमे खुश रहना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षा बीके सुनीता बहन, ओमशान्ति भवन संचालिका ने कहा कि ऐसा सोचना गलत होगा कि फलाना व्यक्ति बदल जाये हो हम खुश रह सकते हैं।बहन जी ने कहा खुशी के लिए किसी भी चीज का इंतज़ार नही करो लेकिन खुश रहने का अपना इंतजाम जरूर करो।

आगे कहा कि खुशी तो हमारा बहुमूल्य खजाना है। इसलिये हमे यह जरूर चेक करना चाहिए कि किन-किन बातों में हमारी खुशी गायब होती है। समस्याएं तो जीवन भर आती ही रहेंगी लेकिन उनके चलते हमारी खुशी ना चली जाए यह ध्यान रखना है।इस मौके पर बीके ज्योति बहन ने कहा कि छोटी मोटी बातों में दुखी रहने का संस्कार हमने ही बनाया है, तो सदा खुश रहने का संस्कार भी हम बना सकते हैं।

अगर परिवार में खुशी की लहर फैलानी है तो महसूस करें कि मेरे ऊपर खुशी के फव्वारे बरस रहे हैं, शांति के सागर परमात्मा से शांति मिल रही है। ऐसा करने से खुशी के प्रकम्पन्न पूरे घर मे फैलते रहेंगे।कार्यक्रम में कुमारी तजल और रायना ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में मुख्यतः महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि हम अपने घर को स्वर्ग बनाएंगे. मंच संचालन बीके शिवानी बहन ने किया।

Comments