Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


महिला की डेरा सच्चा सौदा में सत्संग के दौरान मौत. परिवार ने उनके शरीर को दान करने का फैसला लिया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत की रहने वाली एक महिला की डेरा सच्चा सौदा में सत्संग के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार वालों ने उनके शरीर को दान करने का फैसला लिया। डेरा सच्चा सौदा के सैकड़ों अनुयायियों के साथ महिला के परिजनों ने उनके शरीर को फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। डेरा के हरियाणा प्रदेश के सदस्य नरेश चौधरी इंसा ने बताया कि पानीपत के ब्लॉक काबडी के विकास नगर की रहने वाली 66 वर्षीय निरानी देवी इन्सां सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ सिरसा में डेरा सच्चा सौदा दरबार में सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। वहां उन्होंने दोपहर को अंतिम सांस ली। माता की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके परिवार वालों ने देह दान कर मानवता का फर्ज अदा किया है। उन्होंने बताया कि निरानी देवी का देह अल फराह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद भेजा गया है, जहां मेडिकल के विद्यार्थी इन पर रिसर्च करेंगे और एक अनुभवी डाक्टर बनेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी डेरे की अनुयायियों द्वारा कई शरीर डोनेट किए जा चुके हैं। 


Comments