बाल श्रम और बाल संबंधी अपराधों की रोकथाम पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : राकेश आर्य IPS IGP SCB पंचकूला के मार्गदर्शन में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। विषय: बाल श्रम और बाल संबंधी अपराधों की रोकथाम पर जागरूकता सेमिनार 1. सेमिनार का आयोजन आज राकेश आर्य, आईपीएस, आईजीपी, स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकूला के मार्गदर्शन में, पीपी इंटरनेशनल फैक्ट्री, पानीपत में बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार मानव तस्करी निरोध इकाई (Ahtu) स्टेट क्राइंम ब्रांच पानीपत इंचार्ज नमना के नेतृत्व में इस सेमिनार का आयोजन किया गया और इसमें MDD of India पानीपत ने भी अपना योगदान दिया

2. सहभागिता और उद्देश्य सेमिनार में फैक्ट्री मालिकों एवं मजदूर समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य डीजीपी, हरियाणा तथा श्री राकेश आर्या के उस संकल्प को आगे बढ़ाना था, कि हरियाणा बाल श्रम और बच्चों के खिलाफ अपराधों से मुक्त हो। 3. जागरूकता और जनसहयोग प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों को श्रम में न लगाकर शिक्षा के लिए प्रेरित करें। साथ ही, बच्चों के कल्याण हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ लें और बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें।

4. निष्कर्ष सेमिनार का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, जन-जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-जनता सहयोग को मजबूत करना है, ताकि हरियाणा में बच्चों के खिलाफ अपराधों पर रोक लगे और सुरक्षित वातावरण बन सके।

Comments