परिवार परामर्श केंद्र में मनाया गया विश्व परिवार दिवस.
BOL PANIPAT: माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने आज विश्व परिवार दिवस सुनीता आनंद की अध्यक्षता में मनाया ।इस पर अपने विचार प्रकट करते हुए परामर्श केंद्र की परामर्श दात्री रिहान खान और चेतना अरोड़ा ने कहा कि संस्था पिछले 24 वर्षों से टूटे परिवारों को जोड़ने का काम परिवार परामर्श केंद्र द्वारा किया जा रहा है जिसमें हजारों परिवारों के झगड़ों को परिवार परामर्श केंद्र में बातचीत से सुलझाया जाता है। केंद्र की उपलब्धि यह है कि इसमें दोनों पक्षों की बात को निष्पक्ष होकर सुना जाता है इसमें किसी भी पक्ष के साथ जोर जबरदस्ती ना कर उनके मामलों को समझकर मनोविज्ञान द्वारा सुलझाया जाता है हम ना तो कोई पुलिस स्टेशन है और ना ही कोई अदालत जहां कोई फैसला लिए जाते हैं अथवा सजा दी जाती है परंतु हमारे परिवार परामर्श केंद्र में संवाद के जरिए प्यार से तथा बातचीत से हल किया जाता है केंद्र के परामर्श दाता प्रशिक्षित मनो विशेषज्ञ है तथा उन्होंने मनोविज्ञान में शिक्षा प्राप्त की है ।अपने ज्ञान और अनुभव के द्वारा झगड़ों को सुलझाया जाता है ।जिसमें केंद्र को बड़ी सफलता मिली है केंद्र शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों की अलग-अलग सुनवाई करता है और ।मनोवैज्ञानिक ढंग से दोनों पक्षों को समझने का प्रयास करता है क्योंकि परामर्श केंद्र, परिवार की अहमियत को बहुत अच्छे से समझता है कि परिवार एक आदर्श एक सुंदर इकाई है जिसमें माता-पिता भाई-बहन दादा दादी, बेटा- बेटी और उनके पोती एक समग्र परिवार का अर्थ है आज विश्व परिवार दिवस पर बच्चों को परिवार का महत्व समझाया गया ।परिवार परामर्श केंद्र की महासचिव पूजा सैनी ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का कार्यालय किसी भी छुट्टी को छोड़कर प्रतिदिन 10 से 5 बजे पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हाउस नंबर 203 तथा निर्मला देशपांडे संस्थान सेक्टर 25 पानीपत में नियमित कार्य कर रहा है ।इस अवसर पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका प्रिया लूथरा ,मधु यादव ,रोजी चावला ,सोनिया गर्ग ,आरती दुबे, सोनी, श्रुति जैन, डॉली अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे

Comments