Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सेंट मेरी स्कूल की पूर्व छात्रा श्रेया गुप्ता ने UPSC के नतीजों में 114 वीं रैंक प्राप्त करके पानीपत व स्कूल का नाम रोशन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at March 6, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : UPSC  के नतीजों में पानीपत की श्रेया गुप्ता ने जिले का नाम रोशन किया है। मॉडल टाउन पानीपत की रहने वाली 22 वर्षीय श्रेया ने 114वीं रैंक हासिल की है। श्रेया की इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे शहर में खुशी की लहर है। श्रेया गुप्ता ने सेंट मेरी स्कूल से 10 +2 तक कॉमर्स विषय में पढ़ाई की। उसके बाद स्नातक की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गयी थी. यूपीएससी के लिए इस बार उनका दूसरा प्रयास था। श्रेया ने बताया कि फर्स्ट एटेम्पट में अपीयर होने पर उन्हें  अपनी कमियों की पहचान करने का मौका मिला। पहले प्रयास की कमियों को दूर करने के लिए  दोगुनी मेहनत के साथ तैयारी शुरू की। दूसरे प्रयास में सफलता मिल गयी।  श्रेया ने किसी बड़े कोचिंग संस्थान में जाकर तैयारी नहीं की। सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई की व खुद को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूर रखा।  टाइम टेबल और रूटीन चार्ट बनाकर उसे नियमित तौर पर फॉलो किया। श्रेया के पिता पानीपत बार एसोसिएशन में बतौर सीनियर एडवोकेट प्रैक्टिस करते हैं। घर में शुरू से ही शिक्षा और अनुशासन का माहौल रहा, जिससे  श्रेया को प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरणा मिली । श्रेया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट सहयोग और उनके मार्गदर्शन को देती हैं।

Comments