एस डी वी एम हुड्डा में मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस
-प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में पुन स्थापित किया – गजेंद्र सलूजा
– विश्व ध्यान दिवस पर 800 के लगभग लोग सामूहिक ध्यान करेंगे – आर के परुथी
– ध्यान ऋषि मुनियों की आध्यात्मिक गौरवशाली परंपरा है – ईश कुमार राणा
BOL PANIPAT : 18 दिसम्बर: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में पुनः स्थापित किया है। दिव्य काशी भव्य काशी, महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ धाम के साथ-साथ गुरु नानक कॉरिडोर खुलवाया,वीर बाल दिवस घोषित करना यही नहीं संयुक्त राष्ट्र संघ से योग दिवस घोषित करना यह सब मोदी जी के भारतीय संस्कृति के संवर्धन के कार्य हैं। यह शब्द पानीपत सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने विश्व ध्यान दिवस क़ो मनाने के संबंध मेंआयोजित एक् प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहें।
गजेंद्र सलूजा ने आगे कहा की प्रधानमंत्री ने मोदी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित करवाया है जो पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है।
गजेंद्र सलूजा ने कहा इस दिन हमें अधिक से अधिक लोगों के साथ ध्यान करना चाहिए तथा लोगों को ध्यान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारे प्राचीन गौरवशाली परंपरा पुणे अपने वैभव को प्राप्त कर सके.

शिवोहम पिरामिड ध्यान केंद्र के अध्यक्ष आर के परुथी ने जानकारी दी की 21 दिसंबर को सेक्टर 11 -12 स्थित एसडीवीएम में 3:30 बजे से 5:30 बजे तक ध्यान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें लगभग 700 से 800 लोग ध्यान करेंगे आर के परुथी ने आगे बताया की ध्यान शिविर को संचालित करने के लिए तथा मार्गदर्शन हेतु ज्ञान के प्रसिद्ध मास्टर डॉक्टर एस रंजन पानीपत पहुंचेंगे
वेद ज्योति मंडल के अध्यक्ष ईश कुमार राणा ने बताया की ध्यान ऋषि मुनियों की गौरवशाली परंपरा है हम सबको ध्यान करके इसे अधिक समृद्धि बनाना है।उन्होंने कहा 21 दिसंबर को अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले।
प्रेस वार्ता में जिला मंत्री भाजपा रविंद्र तुषामड़ मौजूद रहे।

Comments