Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


अयोध्या जी से आए हुए पूजित अक्षत का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at December 10, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत जिला के चंद्रशेखर आजाद उपनगर में अयोध्या जी से आए हुए पूजित अक्षत का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया। 1 से 15 जनवरी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बंधु समाज में प्रत्येक घर जाकर 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देंगे। 22 जनवरी के पावन दिन अयोध्या जी में श्री राम  मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिला पानीपत को इस कार्य के निमित्त 18 इकाइयों में विभक्त किया गया है। सभी इकाइयों में अयोध्या जी से आए हुए अक्षत जा रहे हैं। आज मतलोड़ा खंड व डॉक्टर अंबेडकर उपनगर में भी पूजित अक्षत का स्वागत किया गया. जिला पानीपत में 22 जनवरी को सभी मंदिरों में सर्व समाज द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एक बड़ी एलइडी स्क्रीन पर अयोध्या जी से प्राण प्रतिष्ठा का सभी मंदिरों में लाइव कार्यक्रम के दर्शन होंगे।श्री राम जी अपने धाम पधार रहे हैं,इस अवसर पर पूरे क्षेत्र को दीपमय किया जाएगा। आज गौशाला मंदिर जीटी रोड से लेकर श्री हनुमान मंदिर किशनपुरा तक रथ यात्रा व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में माता बहनों ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। इस क्षेत्र से श्री हनुमान मंदिर कमेटी, श्री महावीर सत्संग मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट, श्री कबीर मंदिर किशनपुरा, बालाजी  प्रचार परिवार समिति, मां भगवती सेवा मंडल समिति व गौशाला समिति, महर्षि वाल्मीकि समिति, श्री राम भक्त हनुमान सभा धार्मिक संस्थाओं ने प्रमुख रूप से भाग लिया।

Comments