Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 26, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अक्तूबर 2025, गुरूद्वारा भाई लालो जी सिंह सभा, पटेल नगर, तहसील कैम्प, पानीपत द्वारा आज श्री गुरू नानक देव जी के 556 वें प्रकाश उत्सव पर वार्षिक अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें तहसील टाऊन की प्रमुख धार्मिक एक सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया । प्रभात फेरी के रूप में निकाले गए इस नगर कीर्तन में इलाके के प्रमुख गुरूद्वारों तथा मन्दिरों की प्रभात फेरियां शामिल हुईं । इनमें प्रमुख थी गुरूद्वारा भाई लालो जी, गुरूद्वारा श्री गुरूनानक द्वारा, श्री राम मन्दिर, श्री हनुमान मन्दिर फतेहपुरी चैक, गुरूद्वारा माया देवी जी, गुरूद्वारा फतेहपुरी, गुरूद्वारा बन्दा सिंह बहादुर, गुरूद्वारा कलगीधर सिंह सभा, श्री हनुमान मन्दिर पटेल नगर, प्रेम मन्दिर पटेल नगर, प्राचीन षिव मन्दिर, राम नगर, प्रेम मन्दिर, पटेल नगर, गुरूद्वारा भाई केसर सिंह, गुरूद्वारा राम गड़िया सिंह सभा, स्त्री सत्संग सभा गुरूद्वारा भाई लालो जी, गुरूद्वारा गुरू अर्जुन देव जी, पानीपत।
श्री गुरूग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए इस नगर कीर्तन की अगुवाई पाॅंच प्यारों ने की । नगर कीर्तन भाई लालो जी चैक पटेल नगर से सुबह 7.00 बजे आरम्भ होकर तहसील टाऊन के मुख्य मार्गाें फतेहपुरी चैक, जट्टू चैक, भूल भुलैया चैंक, भावना चैक, दुष्यंत  नगर, अशोक नगर, न्यू रमेश नगर, जवाहर नगर, भगत नगर और ग्रीन पार्क से होते हुए दोपहर लगभग 1.00 बजे गुरूद्वारा भाई लालो जी में सम्पन्न हुआ । नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने लंगर के स्टाल लगाये हुए थे । नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरूद्वारा भाई लालो जी में लंगर लगाया गया ।
कौमी एकता के प्रतीक इस नगर कीर्तन का उद्देश्य श्री गुरूनानक देव जी के उन उपदेशों  को याद दिलाना था जिसमें उन्होंने समस्त मानव जाति को एक ईश्वर की सन्तान बताते हुए सच की कमाई करने पर बल दिया था। वे एक निर्भीक एवं मानवता के सच्चे सन्त थे। जिन्होंने बेईमानी, घूसखोरी, पाखंड तथा षोशण के खिलाफ आवाज उठाई थी। गुरू जी के उपदेश विश्व-शांति और साम्प्रदायिक सदभावना के लिए हमेशा सार्थक रहेंगे। इस नगर कीर्तन में सभी धार्मिक संस्थाओं के सदस्य तथा प्रधान मौजूद थे। इनमें से प्रमुख थे स. बलदेव सिंह, स. कुलदीप सिंह, स. अमर सिंह, स.  बलविन्द्र सिंह, स. बलबीर सिंह, स. अवतार सिंह, स. भूपेन्द्र सिंह, स. परविन्द्र सिंह, स. तेज प्रताप सिंह, स. लखविन्द्र सिंह आदि ।      

Comments