जिला जेल पानीपत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
BOL PANIPAT , 21 जून–रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल, पानीपत में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला जेल पानीपत के अधीक्षक संजीव कुमार तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस शिविर में आयुष विभाग, पानीपत (हरियाणा) के योग शिक्षक संदीप, परमजीत व मंजू और
‘आर्ट ऑफ लिविंग’ (Art of Living), पानीपत से मोनिका गुप्ता एवं निकान्त शर्मा द्वारा योग सत्र का संचालन किया गया। शिविर में जेल के बंदियों ने अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बंदियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Comments