Saturday, June 20, 2026
Newspaper and Magzine


12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2026 के निमित्त योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जून–आयुष विभाग की ओर से शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में में हजारों लोगों ने सक्रीय भागीदारी निभाई, जिनमें पतंजलि से अशोक अरोड़ा ने प्रोटोकॉल प्रशिक्षण औरआयुष विभाग पतंजलि के ट्रेनर्स ने प्रदर्शन किया।
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि “फिट हरियाणा” पहल को इन कार्यक्रमों से नई गति मिल रही है। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त जन-अभियान बनता जा रहा है। इसी के साथ “योग युक्त—नशा मुक्त हरियाणा” एवं औषधीय पौधा रोपण के माध्यम से “हरित योग” का संदेश भी प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। योग और ध्यान के अभ्यास से युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि योग हमारे लिए बहोत ही जरूरी

उल्लेखनीय है कि हरियाणा योग आयोग के प्रयासों से विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, पुलिस बल, कैदियों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को आयुष विभाग के माध्यम से लगातार सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व के कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है कि— “फिट हरियाणा, योग युक्त—नशा मुक्त हरियाणा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त और स्वस्थ भविष्य की दिशा में जन-आंदोलन है।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा,डीएसपी सुरेश सैनी,डीएसपी राजवीर सिंह,जिला खेल अधिकारी सत्य वीर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर राज कपूर, डॉक्टर योगेश जिला योग कोऑर्डिनेटर महिपाल प्रोग्राम मैनेजर _योग स्पेशलिस्ट नीलीमा व नरेश, आयुष विभाग से योग सहायक संदीप,विकास कुमार,रेनू इत्यादि उपस्थित रहे |

Comments


Leave a Reply