पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 22 जुलाई। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई 2024 तक आवेदन किए जा सकते है।
उन्होंने बताया कि पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते है। उपायुक्त ने कहा कि इन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष तक की हो, को ही प्रदान किए जाते है। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी अवार्डस. जीओवी इन पर देखी जा सकती है।

Comments