Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


BJP के युवा पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में ज्वाइन की कॉन्ग्रेस.

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 2, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में बीजेपी मॉडल टाउन मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने बताया कि आज लगभग 100 बीजेपी पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बीजेपी की गलत नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखाई है। आज बीजेपी के मॉडल टाउन मंडल के उपाध्यक्ष गौतम अग्रवाल, मॉडल टाउन मण्डल के सचिव उर्वश राजपूत एबीवीपी से सुमित कश्यप व उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखाई है। वही मॉडल टाउन मंडल के उपाध्यक्ष गौतम अग्रवाल ने बताया कि जिस समय उन्होंने बीजेपी पार्टी में ज्वाइन की थी ।उस समय उन लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। युवाओं के हर काम को पूरा करने का वादा किया गया था। परंतु जब भी कोई भी काम लेकर पदाधिकारियों के पास जाते थे । तो एक भी कार्य पूरा नहीं होता था। वही मॉडर्न मंडल के सचिव उर्वश राजपूत ने बताया कि जिस समय मैंने अपने युवा साथियों के साथ भाजपा पार्टी में जॉइनिंग की थी। उस समय बीजेपी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। परंतु जब भी बीजेपी पार्टी के पदाधिकारियों के पास किसी साथी को रोजगार दिलाने की बात को लेकर जाता था तो किसी भी साथी को रोज़गार नहीं दिया गया। हमारे बहुत से ग़रीब साथियों के राशन कार्ड काट दिए गए। जब भी अपने नेताओं एवं बीजेपी पार्टी के पदाधिकारियों से राशन कार्ड को लेकर बात की जाती थी तो उनका कोई भी जवाब नहीं आता था। हम और हमारे साथी बीजेपी पार्टी जॉइन करके पछता रहे थे। जिस कारण आज सभी साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल की दिन रात मेहनत को देखते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है। वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी में आए सभी साथियों का पटका पहना कर स्वागत किया और कहा कि आप सभी साथियों का पूर्ण रूप से मान सम्मान किया जाएगा। इस दौरान टीम संजय अग्रवाल से जिला प्रधान राहुल शर्मा, पानीपत शहर विधानसभा से सेवा दल के प्रधान दीपक शर्मा, पानीपत शहरी विधानसभा से बी सी सेल के अध्यक्ष सोमनाथ चौधरी, महिला कांग्रेस वार्ड 18 की प्रधान रीटा खटकड़, सोशल मीडिया के शहरी प्रधान रमाकांत मोदी, रमन शर्मा, सचिन जिंदल, अंकित गहलोत आदि साथी मौजूद रहे.

Comments