सांसद संजय भाटिया ने अल्पकालीन विस्तारकों को दिलाई मोदी को पुनः प्रधान मंत्री बनाने की शपथ
BOL PANIPAT : समालखा 12 सितम्बर,भारत को 2014 से पहले तक एक कमजोर देश माना जाता था कभी पाकिस्तान आतंकी हमले कर देता था कभी चीन हमारी सीमा में घुस जाता था। मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान का सही से इलाज किया यही नहीं चीन को भी वापिस खदेड़ा । पूरी विश्व बिरादरी में चीन व पाकिस्तान को अलग थलग कर दिया। ये शब्द सांसद संजय भाटिया ने सेवा साधना केंद्र में अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहे।
संजय भाटिया ने आगे कहा की विपक्षी दल जी ट्वेंटी सम्मेलन से पहले दुष्प्रचार कर रहे थे की इस सम्मेलन का घोषणा पत्र मोदी जारी नही कर पाएंगे मोदी ने घोषणा पत्र ने केवल जारी करवाया अपितु एक पहले ही दिन ही सर्वसम्मति से जारी करवा दिया इसी से भारत की धमक का भान होता है आज भारत देश कमजोर नही एक ताकतवर देश है।
संजय भाटिया ने कहा की आज पूरा विश्व भारत के नेतृत्व में काम करने का इच्छुक है।
उन्होंने कहा की भारत ने मोदी के नेतृत्व में एक ऊंची छलांग लगाई है चंद्रयान की साउथ पोल पर लैंडिंग करा दुनिया को भारत का लोहा मनवा दिया है अब सूर्य यान भी लांच किया। भारत समुद्र की गहराइयों को भी मापने की क्षमता रखता है।
संजय भाटिया ने कहा की मोदी गुलामी के समय से चली आ रही भारतीय दंड संहिता को बदले की तैयारी कर चुके है इस संबंधी बिल संसद पेश हो चुका है । इस से हमें अंग्रेजों के गुलामी की भावना से मुक्ति मिलेगी।।
संजय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी अंग्रेजो के बनाए कानूनों को हम पर जबरदस्ती लादती रही जो देश भक्त अंग्रेजो के खिलाफ लड़े अंग्रेजों ने उन जातियों को कानून के माध्यम।से अपराधी जाती घोषित कर रखा था कांग्रेस भी उसी कानून को लागू कर उन जातियों का अपमान करती रही हमारी सरकार ने उन कानूनों को समाप्त कर उन महान जातियों का सम्मान वापिस दिलाया।
उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा की देश का बटवारा करवाया गया जिसमे लाखों हिंदुओं को जान से हाथ गवाना पड़ा माता बहनों के साथ अत्याचार हुए ।
उन्होंने कांग्रेस के साथ वामपंथियों को लपेटते हुए कहा की ये लोग टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े होते है।
संजय भाटिया ने कहा की मोदी के नेतृत्व में भारत साख लगातार बढ़ रही इसलिए 2024 में मोदी का पुनः प्रधान मंत्री बनना नितांत आवश्यक है ताकि देश इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए विश्व गुरु बने।
संजय भाटिया ने सभी को हाथ उठाकर 2024 में मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाई।
इस सत्र की अध्यक्षता मेयर करनाल रेणु बाला गुप्ता ने की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा,पानीपत जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता,पानीपत जिला प्रभारी संदीप जोशी,पानीपत जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा करनाल जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र राणा ,करनाल भाजपा प्रभारी दीपक शर्मा,गजेंद्र सलूजा, मेघ राज गुप्ता कुलदीप कौशिक, सुलेख डिडवाडा,विनोद छोकर, जिला महामंत्री पानीपत रविंद्र भाटिया व कृष्ण छोकर,करनाल महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल ,निर्मला बिरागी ईश कुमार राणा आदि मौजूद रहे

Comments