Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


4 किलो 30 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मई 2022, 4 किलो 30 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी काबू . समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने मंगलवार सायँ गुप्त सूचना पर दंबिस देकर गांव राक्सेहड़ा से एक आरोपी को 4 किलो 30 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जोगिंद्र पुत्र दर्शन सिंह निवासी राक्सेहड़ा समालखा के रूप में हुई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी जोगिंद्र से की गई प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ वह मादक पदार्थ को तस्करी करने के लिए यूपी से 32 हजार रूपए में खरीकर लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी जोगिंद्र को आज माननीय न्यायायल में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया मंगलवार साय समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गांव राक्सेहड़ा अड्डे पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की जोगिंद्र पुत्र दर्शन सिंह निवासी राक्सेहड़ा अपने घर के बाहर गांजा पत्ती बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी जोगिंद्र को काबू कर नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की थेली से गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 4 किलो 30 ग्राम पाया गया।

Comments