बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू. चोरीशुदा बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 2 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू. चोरीशुदा बाइक बरामद । आरोपी की पहचान बलजीत पुत्र पाल सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गांव जोधशत्रुदीन थाना गोपालगढ जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई।
सीआईए-3 इन्चार्ज इन्सपैक्टर अंकित ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए-3 पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान काला आंब मोड, सनौली रोड जिला पानीपत के पास मौजुद थी कि टीम को गुप्त सुचना मिली की एक युवक चोरी की हुई मोटरसाईकिल सहित काला आम्ब रोड की तरफ आ रहा है जो पुलिस की टीम ने नाकाबन्दी करके युवक को रोककर युवक का नाम पता पुछा तो युवक ने अपना नाम बलजीत पुत्र पाल सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गांव जोधशत्रुदीन थाना गोपालगढ जिला भरतपुर राजस्थान बताया जो मोटरसाईकिल बारे पुछा तो युवक कोई कागजात पेश नही कर सका जो आरोपी ने मोटरसाईकिल को चोरी करना बताया आरोपी को काला आंब मोड, सनौली रोड पानीपत से चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित मुकदमा मे गिरफ्तार करके माननीय न्यायलय मे पेश किया जो माननीय न्यायलय के आदेशानुसार आरोपी को जेल मे भेजा गया ।
इन्सपैक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी बलजीत पुत्र पाल सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गांव जोधशत्रुदीन थाना गोपालगढ जिला भरतपुर राजस्थान बुरी संगत मे पडने के कारण नशा करने का आदी हो गया जो आरोपी का खर्चा ज्यादा हो गया था और कमाई का कोई साधन नही है। आरोपी दिनांक 31.03.2022 को अपने गांव से बस मे पानीपत काम की तलाश मे आया था जो उसे पानीपत मे कोई काम नही मिला । उसे नशा करने की चाहत हुई । आरोपी ने अपने नशे की पूर्ति के लिए शाम को आदित्य बिरला फाईनैंस के आफिस के नीचे से जी.टी.रोड पानीपत से एक मोटर साईकिल जिसका न. HR 31J 9776 रंग सफेद मार्का TVS APACHE चोरी कर ली थी जो कुछ दूरी पर उसे पब्लिक ने पकड लिया था जो वहां पर काफी भीड हो गई थी। फिर वह मौका पाकर वहां से मोटर साईकिल सहित भाग गया था जिसको वह इधर उधर चला रहा था और और मोटरसाईकिल को यू.पी. मे बेचने की फिराक मे घूम रहा था जो टीम सी.आई.ए.- 3 पानीपत ने आरोपी को दिनांक 01.04.2022 को गुप्त सूचना पर काला आंब मोड, सनौली रोड जिला पानीपत से चोरी की मोटर साईकिल सहित काबू किया ।
इसके अलावा आरोपी व इसके साथियो ने सोहना गुरूग्राम रोड से एक जगह से एक और मोटर साईकिल चोरी करने बारे इंकसाफ किया है।
दिनांक 31.03.2022 को शिकायतकर्ता संदीप वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा वासी म. न. 20 कृष्ण नगर जाटल रोड पानीपत ने शिकायत दे बताया था कि मै ADITYA BIRLA FINANCE , G. T. ROAD PANIPAT मे मैनेजर के पद पर हुँ जो आज मेरी बाईक बाईक नम्बर HR 31J 9776 आफिस के नीचे खड़ी थी, जिसको कोई नाम पता नामालुम व्यक्ति चोरी करके ले गया ।

Comments