Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू. चोरीशुदा बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरीशुदा बाइक बरामद । आरोपी की पहचान इसतहाक पुत्र बिलाल निवासी 600/1 उग्राखेडी पानीपत हाल नियर जय पैलेस बेरी वाली मस्जिद, पहलवान चौक, कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-3 इन्चार्ज इन्सपैक्टर अंकित ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए-3 पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान बलजीत नगर नाका, सनौली रोड पानीपत पर नाका बन्दी कर रखी थी दौराने चैकिग एक सन्दिग्ध युवक अपनी मोटरसाईकिल चलाता हुआ आया और पुलिस की चैकिग को देखकर युवक घबरा गया जो पुलिस को शक होने पर आरोपी से पुछताछ की व युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो युवक ने अपना नाम इसतहाक पुत्र बिलाल निवासी 600/1 उग्राखेडी पानीपत हाल नियर जय पैलेस बेरी वाली मस्जिद, पहलवान चौक, कुटानी रोड पानीपत बताया जो युवक से मोटरसाईकिल बारे कागजात मांगे तो युवक कोई दस्तावेज पेश नही कर सका गहनता से पुछताछ की तो मोटर साईकिल नं0 HR07T-4745 HERO SPLENDOR PLUS बा रंग काला को चोरी करना बताया । आरोपी इसतहाक को चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित काबु करके बलजीत नगर नाका, सनौली रोड पानीपत से मुकदमा हजा में विधि अनुसार गिरफतार किया गया। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया ।

वही दिनांक 30/3/2022 को शिकायतकर्ता राकेश वर्मा S/O श्री रति राम वर्मा गाँव कैमला तहसील घरौंण्डा जिला करनाल ने थाना सैक्टर 13-17 पानीपत मे शिकायत दे बताया कि मै मकान न. 1743D ब्लाक पानीपत मे नौकरी करता हूँ आज सुबह 30/3/22 को अपनी बाईक साईड में प्लाट में खडी की थी शाम के समय मेरी बाईक न. HR07T-4745 वहा मुझे वहां नही मिली जिसको कोई चोरी करके ले गया ।

Comments