Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


300 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने गांव अधमी में फिरनी पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव ब्रहमपुर अड्डा पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव अधमी निवासी प्रेम गांव की फिरनी पर मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम गांव अधमी में देवी मंदिर के नजदीक फिरनी पर पहुची तो एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रेम पुत्र रूपचंद निवासी अधमी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ घ्रुव गोस्वामी की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो उसके पहने हुए कुर्ते की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 300 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए वह उक्त चरस हरिद्वार में मिले एक अज्ञात बाबा से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। आरोपी प्रेम के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments