Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 47 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने हरि नगर में एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 47 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की हरि नगर में एक युवक गली में प्लास्टिक कट्टे पर अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोहित पुत्र रामकुमार निवासी हरि नगर के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 47 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने युवक से बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply