10.30 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 02 अगस्त : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर समालखा से हथवाला रोड स्थित आटा मोड़ पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राक्सेडा निवासी विकास उर्फ विक्की व संदीप के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 10.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया आरोपी संदीप नशा करने का आदी है। आरोपी संदीप ने साथी आरोपी विकास उर्फ विक्की को शार्टकट तरिके से पैसे कमाने का लालच दिया। दोनों मिलकर 3 दिन पहले यूपी से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और शनिवार को बची हेरोइन को लेकर बेचने के लिए बाइक पर सवार होकर ग्राहक की तलाश में घूम रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज रविवार को पूछताछ के बाद उन्हें माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से आरोपी विकास उर्फ विक्की को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी संदीप को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी संदीप से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments