Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राइम कंट्रोल के संबध पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मार्च 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राइम कंट्रोल के संबध में थाना चांदनी बाग में क्राइम मिटींग का आयोजन कर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व थाने मे तैनात सभी पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल व थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मिटींग में सर्वप्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रबंधक से कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए समय रहते उचित कदम उठाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा। अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करते हुए आमजन के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें।

उन्होने सख्त आदेश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाही करे । किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय समय सीमा में जांच पूरी कर उसका न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। थाना मे सफाई का विशेष ध्यान रखें व रिकार्ड को पूरी तरबीत से संभाल कर रखे। अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को काबु करे। वैल्फेयर संबंधि किसी को कोई समस्या है तो निसंकोच उन्हें बताए परंतु ड्यूटी के दौरान कोताही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Comments