4 किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित युवक काबू।
BOL PANIPAT : 19 जनवरी 2022, 4 किलो 300 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित युवक काबू। आरोपी की पहचान पवन निवासी वैसर पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए-वन पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सैक्टर-13/17 में मौजूद थी।
टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की जीटी रोड पर रोड़ धर्मशाला के नजदीक संद्विगध किस्म का एक युवक पीठू बैग लेकर घूम रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान पवन पुत्र सुरेंद्र निवासी वैसर पानीपत के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रैट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने युवक के बैग की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का वजन करने पर 4 किलो 300 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया बरामद गांजा पत्ती को कब्जा पुलिस मे गिरफ्तार आरोपी पवन के खिलाफ थाना सैक्टर-13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित से खुलाशा हुआ कि वह गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) को आस पास के क्षेत्र में अवैध रूप से तस्करी करने के लिए आंध्र प्रदेश से लेकर आया था। नशा तस्करी की वारदात में सलिप्त अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी पवन को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

Comments