Tuesday, January 20, 2026
Newspaper and Magzine


खराद की दुकान के बाहर से मशीनरी के पार्ट चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गढ़ी सिकंदरपुर में खराद की दुकान के बाहर से मशीनरी के पार्ट (चाइनीज डाफर) चोरी करने वाले फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजेंद्र पुत्र ज्ञानी राम निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम को वीरवार साय आरोपी के रामलाल चौक पर घूमने बारे सूचना मिली थी। आरोपी ने अपने बड़े भाई दीपक के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दीपक को गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी दोनो भाई नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो ने खराद की दुकान के बाहर से चोरी किये मशीन के पार्ट 5 चाइनीज डाफर में से 4 डाफर राह चलते अज्ञात युवक को 8 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 2 हजार रूपए गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी बिजेंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में रामजीलाल निवासी गढ़ी सिकंदरपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है .

थाना पुराना औधोगिक में रामजीलाल पुत्र जोला राम निवासी गढ़ी सिकंदरपुर ने 23 अगस्त 2021 को शिकायत देकर बताया था कि उसने गांव में अनाज गोदाम के सामने खराद की दुकान की हुई है। दुकान पर वह फैक्टरियों की मशीन रिपेयरिंग का काम करता है। दुकान के बाहर मशीन के 7 चाइनीज डाफर रखे हुए थे। 21 अगस्त की साय करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान पर आकर देखा तो 5 डाफर नही मिले, अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गए। रामजीलाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments