अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू, आरोपी की निशानदेही पर असला सप्लायर को भी यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस।
BOL PANIPAT :26 फरवरी 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू, आरोपी की निशानदेही पर असला सप्लायर को भी यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरवर उर्फ कल्लू निवासी तितरवाड़ा व इस्तकार निवासी भूरा शामली यूपी के रूप में हुई। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकरी देते हुए बताया की उनकी टीम ने अवैध देसी पिस्तोल सहित एक युवक को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी काबू किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान सरवर उर्फ कल्लू पुत्र अयुब निवासी तितरवाड़ा व इस्तकार पुत्र अलियास निवासी भूरा शामली यूपी के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया वीरवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौराना चोटाला रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक छाजपुर की और से चोटाल रोड होते हुए सिवाह की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध देसी पिस्तौल होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत चोटाला रोड मौड़ पर नाकाबंदी कर संद्विगध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद युवक छाजपुर की तरफ से पैदल आया तो टीम ने मौके पर ही युवक को काबु कर शक के आधार पर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सरवर उर्फ कल्लू पुत्र अयुब निवासी तितरवाड़ा कैराना यूपी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी सरवर से गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल यूपी के जिला शामली के गांव भूरा निवासी इस्तकार पुत्र अलियास से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी सरवर को साथ लेकर अवैध असला सप्लायार आरोपी इस्ताकर को उसके गांव भूरा शामली यूपी से गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर अनिल छिललर ने बताया गिरफ्तार दोनो आरोपियो को पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments