पुलिस ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया
BOL PANIPAT : 24 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार को लौहारी गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया और नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता हैं। नशा एक गंभीर समस्या है। नशे का आदी होना आसान है लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे की लत के कारण होने वाले स्वास्थ्य के नुकसान की भरपाई करना बेहद कठीन है। नशे के कारण व्यक्ति का समाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है।
उन्होंने कहा कि इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है।
विद्यार्थी नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन का सवारें। युवाओं में खेलों के प्रति रूचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है।
स्वय नशे से दूर रहकर अपने सगें संबंधियों, दोस्तों व आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें।
पानीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि ड्रग्स के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है तो वह पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। सूचना प्राप्ती के बाद सूचना का सत्यापन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Comments