युवाओं ने की संजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन
BOL PANIPAT : पानीपत शहरी विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल के नेतृत्व में पानीपत की शास्त्री कॉलोनी के युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने सभी साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया वहीं कांग्रेस ने बताया कि आज जिस प्रकार से प्रदेश के अंदर बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आज हरियाणा भारत के अंदर बेरोजगारी के मामले में पहले नंबर पर है मौजूदा बीजेपी सरकार आज प्रदेश के अंदर पूरी तरह से अपने कार्यों को लेकर नाकाम रही है। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का हर वर्ग तंग है जिससे आज प्रदेश के हर वर्ग को कांग्रेस पार्टी में अपना भविष्य दिख रहा है जिस कारण आज दिन प्रतिदिन प्रदेश के युवा साथी कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास दिखा रहे हैं आज पानीपत शहरी विधानसभा से शास्त्री नगर के युवा साथियों द्वारा कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास दिखाते हुए शामिल हुए जिनका मैं बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और विश्वास दिलाता हूं जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी हर युवा साथी का मान सम्मान रखा जाएगा। वही नैतिक शर्मा, करण शर्मा, बिट्टू,संजय, विजय,अनुराग,आर्यन,गौरव,हर्ष,ललित,ललित,मोहित,नमन,नितिन,पंकज,विशाल,यश ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।इस दौरान अंकित गहलोत,अंकुश ढींगिया, मनीष रावल, सतपाल राणा, प्रिंस लठवाल मोजूद रहे।

Comments