ओ बी सी समाज को भाजपा ने दिया सम्मान : रामचंद्र जांगड़ा
-समालखा का होगा चौतरफा विकास :अर्चना।
BOL PANIPAT : समालखा 12 जून, भाजपा ने नगरपालिका चुनाव मे अपने चेयरमेन पद प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा दम लगा दिया है। राज्य सभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने आज जबरदस्त चुनाव प्रचार अभियान चलाया । अपने प्रचार अभियान के दौरान राम चंद्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ने ओ बी सी समाज को मान सम्मान दिया । पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दे कर बड़ा काम किया है। यन्ही नही मेडिकल की पढ़ाई में 27 फीसदी आरक्षण देकर समाज के भलाई का बहुत बड़ा काम किया है। जांगड़ा ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल साफ स्वच्छ शासन प्रशासन दे रहे है. उनका अनुसरण करते हुए अशोक कुच्छल समालखा में साफ सुथरा शासन दे कर समालखा का विकास करवाएगा। उन्होंने अशोक कुच्छल को जिताने की अपील की।
जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना ने प्रचार करते हुए कहा कि समालखा के चौतरफा विकास किया जाएगा। डा अर्चना ने कहा ने कहा कि तेज व सर्वांगीण विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है।
अपने प्रचार के दौरान अशोक कुच्चल ने कहा कि मैने अपने पहले कार्यकाल में भी समालखा में हर संभव विकास कार्य करवाए। सफाई रात्रि के समय करवाने की व्यवस्था की ताकि आम जन को किसी प्रकार तकलीफ ना हो। उन्होंने अपील की कि मुझे मत देकर सफल करे आपकी पूरी निष्ठा से सेवा करूंगा।

Comments