Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के संजय चौक पर युवाओं ने लगाया वन्देमातरम चौक का बोर्ड

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 27, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :- पानीपत शहरी विधानसभा के संजय चौक का नाम बीते दिनों परिवर्तित करके वंदे मातरम चौक कर दिया गया था I लेकिन साइन बोर्ड पर अब भी संजय चौक नाम है। मंगलवार को पानीपत के युवाओ ने साइन बोर्ड पर संजय चौक की जगह वंदे मातरम चौक का बोर्ड निजी रूप से लगा कर नाम परिवर्तित कर दिया। युवाओ का कहना है कि यह राष्ट्र भक्ति का विषय है, प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण होने में समय लगता है, किंतु चौक का नाम परिवर्तित करना आवश्यक था, इसलिए स्वयं युवा बोर्ड पर नाम परिवर्तित कर रहे हैं I

विधायक विज द्वारा परिवर्तित कराया गया था नाम

संजय चौक का नाम विधायक प्रमोद विज द्वारा नगर निगम की बैठक मे परिवर्तित कराया गया था, जिसपर स्थानीय काँग्रेस के नेताओ ने आपत्ति भी जताई थी I

Comments