Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


– देश के आम बजट में रखा गया है हर वर्ग के हितों का पूरा ध्यान: महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 2, 2023 Tags: , , ,

-विधायक महीपाल ढांडा ने रेस्ट में लगाये गये जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
-रेस्ट में लगाये गये जनता दरबार में चार घंटे तक लगी रही लोगों की भीड़

BOL PANIPAT ,2 फरवरी। पानीपत ग्रामीण विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये आम बजट में हर वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है और इससे हर वर्ग का कल्याण होगा। यह बजट आधुनिक भारत के निर्माण में सहायक होगा और देश विश्व गुरू बनने की तरफ अग्रसर होगा। विधायक महीपाल ढांडा बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी  रेस्ट हाउस में लगाये गये जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि आज विश्व के विकसीत देशों की अर्थव्यवस्था भी मंदी के दौर से गुजर रही है लेकिन भारत की जीडीपी लगातार ग्रोथ कर रही है। पीएम मोदी जी के सपनों के अनुसार यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व में अग्रणी बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा। बजट में युवा, महिलाएं, किसान व नौकरी पेशा सहित सभी लोगों के सशक्तिकरण का ध्यान रखा गया है। वित मंत्री ने इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करके आम जनता को एक सौगात देने का काम किया है। विधायक महीपाल ढांडा ने सभी वर्गो के हितों का ध्यान रखकर पेश किये गये बजट  को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री एवं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। दूसरी तरफ विधायक महीपाल ढांडा द्वारा रेस्ट हाउस में लगाये गये जनता दरबार में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी और उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन करके ज्यादातर समस्याओं का समाधान करवा दिया। विधायक ढांडा ने बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी और करीब 4 घंटे तक जनता दरबार में लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी मेयर रविंद्र फूले, पार्षद पवन गोगलिया, अनिल बजाज, शिवकुमार शर्मा, अतर सिंह रावल, अंजली शर्मा, पवन राणा, सुरेंद्र परूथी, रविंद्र कादियान प्रधान, भीम सचदेवा प्रधान, राजपाल हरिनगर, देवेंद्र संधू, अनिल शर्मा व  जितेंद्र अहलावत आदि मौजूद रहे।

Comments