Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी.कॉलेज के कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा यूथ वैलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी कॉलेज पानीपत के कॉमर्स एसोसिएशन द्वारा राइट साइड स्टोरी और प्रॉक्टर एंड गैंबल के सहयोग से यूथ वैलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं की सेहत के अलग-अलग पहलू जैसे मेंटल हेल्थ, पर्सनल हाइजीन और खुद की देखभाल करने के तरीके  आदि के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्या डॉक्टर शशि प्रभा मलिक ने किया ।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं है ,हम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉक्टर किरण मदन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  स्वच्छता का ध्यान रखने से बीमारियों का जोखिम कम होता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है । उन्होंने कहा कि   किशोरावस्था संवेदनशील पड़ाव है और सही जानकारी से ही  युवा अपनी रक्षा कर सकते हैं।वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देना होता है जिससे कि हमारे युवा विद्यार्थी देश के विकास में सहयोग कर सके। Commerce association  के इंचार्ज श्री अजय पाल सिंह ,प्रोफेसर माधवी, डॉ ज्योति ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अगर अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में सीखेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे दूसरों के स्वास्थ्य की भी रक्षा कर सकते हैं। राइट साइड स्टोरी की ओर से प्रमोटर सोनिया और प्रमोटर योगेश ने विद्यार्थियों को स्वच्छता उत्पादों के उपयोग और सही स्वस्थ आदतों को अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।लड़कियों के लिए व्हिस्पर हाइजीन किट और लड़कों के लिए जिलेट गार्ड किट (रेज़र) वितरित किए गए। कार्यक्रम से 400 विद्यार्थी लाभान्वित हुए । कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोफेसर माधवी ,मिस आकांक्षा ,मिस साक्षी मुंजाल का विशेष योगदान रहा।डा. निधान सिंह, प्रोफेसर पवन ,प्रोफेसर अश्विनी ,प्रोफेसर राजेश बाला, प्रोफेसर रूहानी शर्मा , प्रोफेसर अंजली गुप्ता और वाणिज्य विभाग से सभी प्राध्यापक  कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Comments