प्रमुख समाज सेवी रणदीप कवि बेनीवाल ने दाखिल किया नामांकन
-प्रमुख समाज सेवी रणदीप कवि बेनीवाल ने दाखिल किया नामांकन
11 गांव के सैकड़ों बुजुर्ग किसानों के साथ काफिले के साथ पहुंचे नामांकन भरने. जगह-जगह हुआ स्वागत
ग्रामवासियों ने कहा ऐसे जोशीले और ऊर्जावान नौजवानों का राजनीति में आना समय की जरूरत
BOL PANIPAT : पहले चरण में होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर ना केवल उम्मीदवारों बल्कि ग्राम वासियों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी फेहरिस्त में लगातार नामांकन का दौर जारी है। वार्ड दो के जिला परिषद उम्मीदवार रणदीप कवि बेनीवाल ने भी सोमवार को पानीपत में सैकड़ों ग्राम वासियों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। 11 गांव की 36 बिरादरी के मौजूद इन लोगों ने भारी मतों से रणदीप का तन-मन-धन से साथ देने और भारी मतों से चुनाव जिताने की बात कही। इस भीड़ में भारी उत्साह देखने को मिला। रणदीप बेनीवााल के साथ पहुंचे काफिले में दर्जनों गाड़ियां और सैकड़ों मोटरसाइकिल काफी उत्साहवर्धक थी। समाजसेवी रणदीप लंबे समय से जनहित के कार्यों मेंं हमेशा अग्रणीय भूमिका में नजर आतेेे रहे हैं। क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग तमाम तरह की समस्याओं को लेकर इनके पास पहुंचते हैं। इनके इसी मिजाज और व्यवहार के कारण आज इन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस मौके पर भीड़ को देखकर बेनीवाल में भी भारी उत्साह था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का प्यार मिल रहा है, अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो इस सम्मान को सूूूत सहित लौटाने का काम करूंगा।
उनके समर्थन में आए गांव भालसी के रकम सिंह ने कहा कि रणदीप केवल आज ही वोट मांगने नहीं आया, बल्कि वह तो हमारे दुख दर्द में हमेशा खड़ा रहा है। इसलिए बेशक वह वोट की अपील करने आता या ना आता, गांव की 36 बिरादरी उसके साथ है और रहेगी। हम वादा करते हैं कि भारी मतों से उन्हें चुनाव जितवा कर भेजेंगे।
ओसरगांव के जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भाई रणदीप इस चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से अपने प्रत्याशी पर जीत हासिल करेगा। उनके पूर्व में किए गए कार्यों को सलाम है। हमेशा लोगों के लिए लड़ाई लड़ते रहे रणदीप अगर हमारे बीच एक उम्मीदवार बन कर आए हैं तो यह हमारा सौभाग्य है। केवल किसी एक बिरादरी के ही नहीं 36 बिरादरी के लोग रणदीप के साथ हैं और जिला परिषद चुनाव में उनके मुकाबले का कोई प्रत्याशी सामने मौजूद नहीं है। जीत दर्ज करने के बाद इसी तरह एक बड़े काफिले के साथ रणदीप को फूल मालाओं डालकर ढोल नगाड़े से अपने गांव में बड़ा स्वागत करेंगे।
मतलौडा मंडी में भी भारी फूल मालाओं से रणदीप का स्वागत करने वाले आढ़तियों ने भी उनकी जीत का दावा करते हुए कहा कि रणदीप ने पहली बार कुछ मांगा है। नहीं तो आज तक हमेशा रणदीप देता ही आया है। हमेशा दुख दर्द का साथी रहे रणदीप को इस चुनाव में कोई नहीं हरा पाएगा। रणदीप बेनीवाल एक चमकता हुआ सितारा है और इस नौजवान की क्षेत्र को जरूरत है। इस प्रकार के जोशीले और ऊर्जावान नौजवान अगर राजनीति में आए तो वास्तव में क्षेत्र का ही नहीं प्रदेश- देश का भी कायाकल्प हो जाएगा।

Comments