Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के वाईआरसी कार्यकर्ताओं ने छः दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में किया शानदार प्रदर्शन. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ द्वारा हरिद्वार (उत्तराखंड) में किया गया कैंप का आयोजन   

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 2, 2023 Tags: , , , ,

प्रशिक्षण कैंप का उद्देश्य पर्यावरण के साथ सदभाव में रहना सिखाना और इसकी सुरक्षा के प्रति सभी की चेतना को जागृत करना है: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT , 02 नवम्बर.                  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के पांच वाईआरसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ द्वारा हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित छः दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया और प्रकृति एवं पर्यावरण को नजदीक से महसूस कर इसे संरक्षित करने के गुण खुद में विकसित किये । सौरभ पाण्डेय, ललित, मोहम्मद जाहिद, गगन कुमार और अजय ने कॉलेज वाईआरसी का प्रतिनिधित्व करते हुए इस आवासीय कैंप में हिस्सा लिया । उनके साथ वाईआरसी काउंसलर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । कैंप के सफल समापन के उपरान्त कॉलेज पहुँचने पर सभी कार्यकर्ताओं स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ राकेश गर्ग, डॉ पवन कुमार, डॉ बलजिंदर सिंह, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ एसके वर्मा, प्रो मनोज कुमार और अन्य प्राध्यापकों ने किया । विदित रहे कि इस कैंप में भाग लेने के लिए हरियाणा प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के वाईआरसी कार्यकर्ताओं को चयनित किया गया था जिन्हें इस आवासीय कैंप के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण को जानने और समझने का अवसर प्रदान किया गया । प्राकृतिक आपदाओं और मन में छुपे डर को बाहर निकालना भी इस ट्रेनिंग कैंप का एक उद्देश्य था । कैंप में आयोजित विविध प्रकार की गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, जिपलाइनिंग, रॉकक्लाइमिंग, रिवर क्रासिंग, रस्साकशी, कमांडो नेट क्लाइमिंग, मंकी करोलिंग, रेपलिंग, फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग आदि में कार्यकर्ताओं ने जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया । सांयकालीन सत्र में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिता में कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।                      

     दिनेश गोयल प्रधान ने अपने सन्देश में कहा कि हमें अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करने का तथा हमारे जीवन के अनुकूल बनाए रखने का निरंतर प्रयास करना होगा । पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं और यही कारण है कि भारतीय चिन्तन में पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना यहाँ की मानव जाति का इतिहास है । इस कैंप ने वाईआरसी कार्यकर्ताओं को इसी तथ्य का बोध कराया है ।  

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप के आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति सभी की चेतना को जागृत करना है । अगर हमने पर्यावरण में संतुलन बनाए रखा होता और इसका अर्थहीन दोहन न किया होता तो जो हालात धरती पर आज पैदा हो गए है वह कभी न होते । प्रकृति हमे बार-बार चेतावनी देती आई है कि हम उससे अनवांछित छेडछाड़ न करे और उसके साथ भी उचित व्यवहार करे । हमें एक ही धरती मिली है और हमें इसका ख्याल रखना ही होगा । वाईआरसी कैंप का उद्देश्य पर्यावरण के साथ सदभाव में रहना सिखाना और इसकी सुरक्षा के प्रति सभी की चेतना को जागृत करना है ।

डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के एडवेंचर कैंप छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को बाहर निकाल कर उनमें साहस और रोमांच की भावना का विकास करते हैं । इससे कार्यकर्ताओं में निर्णय लेने और सीमित संसाधनों में जीवनयापन करने के गुण विकसित होते हैं और विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं । छः दिवसीय  कैंप में वाईआरसी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग फोक्स, मंकी क्रोलिंग, कमांडों क्रासिंग, आरचरी, शूटिंग, लेडर ब्रिज, ब्रह्मा ब्रिज, रोप वाक, फर्स्ट ऐड आदि का प्रशिक्षण दिया गया जो उनके आगे के जीवन में बहुत काम आएगा । इस कैंप में विद्यार्थियों को विपत्ति के समय अपना बचाव करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया । आग लगने की स्थिति में अपना बचाव, बिना ब्रिज के नदी को पार करना, पहाड़ों की चढ़ाई, शूटिंग का ज्ञान, कमांडो की ट्रेनिंग आदि जैसे प्रशिक्षण जीवन में बहुत काम आने वाले हैं ।

Comments