आबकारी विभाग ने औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति पकड़ा
BOL PANIPAT : मतलौडा 28 (कविता), आबकारी विभाग द्वारा सींक सफीदों रोड पर औचक निरक्षण कर अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसकी स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई। आबकारी निरीक्षक ने मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में बताया की आबकारी विभाग द्वारा मंगलवार को सींक सफीदों रोड़ पर एक दुकान का औचक निरिक्षण किया। दिकण के अंदर एक व्यक्ति राकेश पुत्र साहब सिंह वासी रामनगर जिला जींद मिला। विभाग के स्टाफ द्वारा उस व्यक्ति से शराब बेचने का लाइसेंस व लाइसेंस फ़ीस रसीद की मांग की गई लेकिन उस व्यक्ति द्वारा कोई भी प्रूफ नहीं दिया गया। दुकान के अंदर मोके पर 12 बोतल अंग्रेजी ,11 बोतल बियर व 16 बोतल देशी शराब की बरामद की गई। चौंकी इंचार्ज उरलाना कलां प्रदीप कुमार ने बताया की आबकारी विभाग द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Comments