Monday, August 17, 2026
Newspaper and Magzine


महिला थाना पुलिस टीम ने फैक्ट्रियों में महिलाओं को महिला विरूद्ध अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at January 13, 2025

BOL PANIPAT : 13 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों व फैक्ट्रियों में जागरुक्ता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को महिला विरूद्ध अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने टीम के साथ सोमवार को बरसत रोड़ पर विभिन्न फैक्ट्रियों में पहुचं कर वहा काम कर रही महिलाओं को महिला विरूध अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों, उनके खिलाफ कानूनी प्रावधानों और महिला सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने महिला विरूद्ध अपराध बारे जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न को सहन न करे। फैक्टरी, ऑफिस सहित विभन्न स्थान पर आते जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप या डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को दे। आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है, जिसे लेकर पुलिस गंभीर है।

प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने कहा की किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ टोल फ्री नंबर 1091 और डॉयल112 पर सूचना दे सकती हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करती है। पानीपत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जिला में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। महिला थाना की टीम प्रतिदिन कॉलोनियों, स्कूल, कॉलेज व फैक्ट्रियों में जाकर महिलाओं व छात्राओं को महिला विरूध अपराध के बारे सजग कर व जानकारी देकर जागरूक कर रही है। अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2024 में जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों व फैक्ट्रियों में 478 जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को महिल विरूध अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेंगा।
इसके साथ ही दुर्गा शक्ति की टीम स्कूल,कॉलेज व हॉट स्पॉट स्थानों पर निरंतर गश्त कर शरारती व असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। शहर में हॉट स्पॉट प्वाइंट चिन्हित कर वहा पुलिस गश्त बढाने के साथ सिविल पाश्चात में भी पुलिकर्मियों को तैनात किया गया है।

मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाया

इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम द्वारा महिलाओं के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाकर ऑपरेट करने बारे बताया गया। इस एप की विशेष बात यह है कि इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में महिला कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो इसमें दिए गए लाल बटन का प्रयोग कीजिए, जल्द से जल्द पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। महिलाएं एप को मोबाइल में डाउनलोड करके रखें। किसी भी परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डॉयल 112 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Comments