Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 8 जून को सोमनाथ दर्शन के लिए जाएगी विशेष ट्रेन: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2026 Tags: , , , ,

6 जून तक फ्री- यात्रा के लिए श्रद्धालु करवा सकते हैं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन।

पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर मिलेगी यात्रा की सुविधा, पंजीकरण, श्रद्धालुओ को देना होगा डॉक्टर से मैडिकल प्रमाण पत्र

रजिस्ट्रेशन उपरांत जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को देनी होगी सूचना

BOL PANIPAT , 27 मई। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 8 जून को सोमनाथ दर्शन के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस स्पेशन ट्रेन को 8 जून को कुरूक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत इस फ्री यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसरलहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना) पर 6 जून तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में आवेदक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर यात्रा की सुविधा ले सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन उपरांत जिला सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की सूचना देनी होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाना है। इस योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा संबंधी बाधाएं और स्थानीय व्यवस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा में रुकावट न बनें। उन्होंने बताया कि जो भी यात्री अपने रजिस्ट्रेशन यात्रा के लिए करेगा उसे एमबीबीएस डॉक्टर से मैडिकल बनवाकर देना होगा, यदि यात्री ऐसा नही करता तो उसे यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल रजिस्ट्रेशन धारक जिसके पास कार्ड है वह ही यात्री इस स्पैशल ट्रेन में बैठ सकता है। कोई आदमी बिना अनुमति के ट्रेन में बैठता है तो उसे अगले स्टेशन पर नीचे उतार दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करे

                            उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र), आवेदनकर्ता का परिवार पहचान पत्र नम्बर, आवेदक द्वारा ऑनलाइन स्व-घोषणा कि वह प्रस्तावित यात्रा करने के लिए सभी प्रकार से योग्य है। उन्होंने बताया कि पात्रता मापदंड के तहत आवेदक हरियाणा का वास्तविक निवासी होना चाहिए और उसके पास इस आशय का सत्यापित पारिवारिक पहचान पत्र होना चाहिए। यदि आवेदक की आयु 80 वर्ष से अधिक है और पीपीपी द्वारा सत्यापित सभी ज्ञात स्रोतों से आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष तक है, तो वह अपने जीवनसाथी को नि:शुल्क यात्रा पर ले जा सकते हैं। किसी अन्य हरियाणा निवासी (वैध परिवार पहचान पत्र के साथ) को साथ ले जाने का विकल्प है। आवेदन करते समय (पहचान पत्र) परिचारक के रूप में पूर्ण भुगतान के आधार पर नियुक्ति होनी आवश्यक है। यदि आवेदक परिवार के किसी अन्य सदस्य को साथ ले जाना चाहेगा तो वह यात्रा की निर्धारित फीस जमा करवाकर यात्रा पर लेकर जा सकता है। यदि आवेदक की आयु 60 से 80 वर्ष के बीच है और पीपीपी द्वारा सत्यापित सभी ज्ञात स्रोतों से आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष तक है, तो वह यात्रा के लिए पात्र हो सकता है।

उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि अपने जीवनसाथी को नि:शुल्क यात्रा पर जाने के लिए यदि आवेदक दिव्यांग है या किसी स्व-प्रमाणित बीमारी से पीडित है, तो आवेदन करते समय उसके पास किसी अन्य हरियाणा निवासी (वैध परिवार पहचान पत्र आईडी के साथ) को पूर्ण भुगतान के आधार पर परिचारक के रूप में ले जाने का विकल्प है। यदि आवेदक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है या पीपीपी द्वारा सत्यापित आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष से अधिक है, तो वह आवेदन करते समय पूर्ण भुगतान के आधार पर लाभ उठाएं। आवेदन करते समय पूर्ण भुगतान के बाद अपने जीवनसाथी को साथ ले जाएं। आवेदक इस योजना का लाभ प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार ले सकता है। यदि कोई आवेदक यात्रा के रजिस्ट्रेशन उपरांत जाने की सहमति देता है और किसी कारणवश वह यात्रा के समय नहीं जा पाता है तो आवेदक को आगामी तीन सालों के बाद ही किसी अन्य यात्रा पर दोबारा जाने का मौका दिया जाएगा। यह योजना समान उद्देश्य के लिए बनाई गई किसी अन्य योजना की पूरक होगी।

उन्होंने बताया कि सरकार समय-समय पर अन्य धार्मिक स्थलों को सूची में जोडऩे का अधिकार सुरक्षित रखती है। उन्होंने बताया कि यात्रा कार्यक्रम आवेदकों की संख्या पर निर्भर करेगा, जो 30 से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी सहायता के तहत उपर्युक्त गंतव्यों तक आने-जाने का रेल किराया तृतीय श्रेणी एसी में सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। स्वयंसेवक आवेदकों के साथ गंतव्यों तक जाएंगे और सहायता प्रदान करेंगे। सरकार निवास स्थान से यात्रा के आरंभिक स्टेशन तक परिवहन का किराया भी सरकार द्वारा निर्धारित मानक दरों पर वहन करेगी।

Comments


Leave a Reply