Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


शिवाजी स्टेडियम में आई.बी.महाविद्यालय के100 विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली में भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित स्थानीय आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस NSS, NCC और स्पोर्ट्स यूनिट के द्वारा शिवाजी स्टेडियम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली में भाग लिया। यह रैली शिवाजी स्टेडियम से आरंभ होकर रामलाल चौक मॉडल टाउन तक निकाली गई। इस तिरंगा रैली के मुख्य अतिथि विधायक पानीपत प्रमोद विज  रहे । इस कार्यक्रम के आरंभ में सबसे पहले हमारे शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी विद्यार्थियों को यह बताया गया कि जिन वीरों ने हमारे देश के लिए अपने तन मन धन से सेवा की और देश की सेवा करते-करते अमर हो गए उनको नमन करने के लिए यह तिरंगा रैली अभियान शुरू किया जा रहा है । किस तरह से हमारे शहीदों ने आजादी के लिए संघर्ष किया यह सब मुख्य अतिथि द्वारा सभी विद्यार्थियों को बतलाया गया। कार्यक्रम के अंत में वही रामलाल चौक पर सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, डॉ जोगेश, प्रो. खुशबू और डॉ. नरवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments