पोस्टर निर्माण में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत के प्रांगण में ‘अर्थ डे‘ (पृथ्वी दिवस) के उपलक्ष्य में ‘अंतर्विद्यालय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता‘ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा पौधारोपण करके किया गया किया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर लेकर जागरूक करने के लिए रैली निकाली। छात्रा जाहनवी ने अपनी कविता के माध्यम से छात्रा जन्नत ने अपने भाषण के माध्यम से पृथ्वी को संकट से उभारने का संदेश दिया।
प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। विद्यालय के सभी छात्रों ने प्रकृति को संरक्षण करने की शपथ ग्रहण की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हमारी पृथ्वी संकट में है, शुद्ध जल की कमी और प्रदूषण मुख्य समस्याएँ बनी हुई हैं। युवा पीढ़ी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह धरती हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली हैं और इसे भावी पीढ़ी को संरक्षित रूप में देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ‘इको और साईंस क्लब‘ और नीलगिरी सदन के सभी शिक्षक मौजूद रहें।
मंच का संचालन छात्रा जन्नत और किरत ने किया।

Comments