Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


11 दिवसीय मोटर साइकिल चेतना यात्रा का टॉल पर हुआ भव्य स्वागत

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 18, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 18 सितम्बर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को जींद में आयोजित वैश्य संकल्प रैली का निमंत्रण देने वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवम् यात्रा के प्रभारी अशोक मित्तल सहित युवा प्रदेश अध्यक्ष मुनीश गोयल व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवम यात्रा के सह संयोजक एडवोकेट मनोज गोहाना के नेतृत्व में पानीपत पहुँची वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का शहर के अनेक स्थानों पर ज़ोरदार स्वागत हुआ और महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके संदेशों को सर्व समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
पानीपत शहर के टोल पर पहुँचते ही अशोक मित्तल, संजय अग्रवाल, नगर निगम पार्षद विजय जैन, पूर्व पार्षद राम रतन अग्रवाल, पूर्व पार्षद जयकुमार बिंदल,
सहित हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग की अगुआई में मोटरसाइकिल पर सवार सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा की और शहर में दर्जनो स्थानों पर शक्तिपीठ मां बनभौरी सेवादल, कृपा सांवरे की परिवार, मां सकुंभरी सेवा मंडल, अंसल सुशांत सिटी, आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, अंसल अग्रवाल परिवार, सिक्ख समाज से पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह, सेवा ही धर्म संदीप खलीला, श्री श्याम सेवक मित्र मंडल, श्री खाटू धाम ट्रस्ट जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने चेतना यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में साथ चल रहे हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि पानीपत का आज का सैकड़ों मोटर साइकिलों का ये हजूम जींद रैली की सफलता का ट्रेलर है। समाज में आ रही ये जागरूकता तो केवल अंगड़ाई है, ये लड़ाई लोकसभा तथा राज्यसभा चुनाव में कम से कम एक-एक सांसद तथा विधानसभा में 15 विधायक वैश्य समाज से चुने जाने तक जारि रहेगी।
उन्होंने कहा कि जो समाज संगठित नहीं है उनका कोई बल नहीं होता और जिसके पास बल नहीं है वह न तो समस्याओं का समाधान करवा सकता है और न ही राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त कर सकता है।
यात्रा का आयोजन हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन तथा अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यात्रा में महाराजा अग्रसेन के सभी की मदद करने के सिद्धांत एक रुपया एक ईट की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
मोटर साइकिल यात्रा में महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री प्रवीण बंसल, युवा महामंत्री ललित महाजन, राहुल गर्ग व लक्की सिंगला सहित कृष्ण मित्तल, सन्नी गुप्ता, मोहित गोयल, सतीश बिंदल, संदीप गर्ग, अंकुर गोयल, दीपक अग्रवाल, हरीश गुप्ता, रमेश मित्तल, मोहित गुप्ता, विजय गर्ग,दिनेश, देवेंद्र बंसल, रमेश मित्तल सहित अन्य युवा वैश्य लगातार साथ चल रहे है।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी नेता कृष्ण गुप्ता, नगर निगम पार्षद विजय जैन,कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल,वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक मित्तल, महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष एवम् पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, पूर्व पार्षद जयकुमार बिंदल, पूर्व पार्षद रामरतन अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, अमरनाथ गुप्ता, मोहनलाल गर्ग, मंजू गुप्ता, सोनम अग्रवाल, निशा बंसल, गंगा गुप्ता,अंकित अग्रवाल,सुमित मित्तल, प्रवीण बंसल, रमाकांत मोदी, ललित जैन,गौरव गुप्ता, मेहुल जैन, एडवोकेट सचिन कुंडू, पार्षद लोकेश नागरू सहित वैश्य समाज के बन्धुओं एवं अन्य नागरिकों ने स्वागत किया।

Comments