Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा नगरपालिका के चेयरमैन पद और पार्षद पद की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुमार चेयरमैन चुने गए।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 22, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 जून। बुधवार को समालखा नगरपालिका के चेयरमैन पद और पार्षद पद की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुमार चेयरमैन चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 2 हजार 625 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में अशोक कुमार को 9 हजार 704 और संजय कुमार को 7 हजार 79 वोट मिले। चेयरमैन पद के लिए हुई मतगणना में इनेलो के उमेश कुमार को 372, बहुजन समाज पार्टी के हारुण दीन को 284, आप पार्टी के भरत सिंह को 1273, निर्दलीय अशोक गुप्ता को 1996, निर्दलीय कुसुमलता को 616 और निर्दलीय सुनीता को 106 वोट मिले। वहीं नोटा का भी 158 मतदाताओं ने प्रयोग किया।  

इसी तरह पार्षदों की मतगणना में वार्ड 1 से संजय कुमार(बीजेपी) को 556 और उनकी निकटतम प्रत्याशी ऊषा गोयल(आजाद उम्मीदवार) को 459 वोट मिले, इसी प्रकार वार्ड 2 से अमिता शर्मा(बीजेपी) को 878 और उनकी निकटतम प्रत्याशी पुष्पा देवी(आजाद उम्मीदवार) को 774 वोट मिले, वार्ड 3 से हरिओम(बीजेपी) को 1022 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी संजीव कुमार(आजाद उम्मीदवार) को 697 वोट, वार्ड 4 से रेनू(आजाद उम्मीदवार) निर्विरोध चुनी गई, वार्ड 5 से कप्तान सिंह(आजाद उम्मीदवार) को 887 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी बीजेपी के सुधीर कुमार(बीजेपी) को 682 वोट मिले, वार्ड 6 से नरेश कौशिक(आजाद उम्मीदवार) को 637 वोट और उनकी निकटतम प्रत्याशी पूनम(आजाद उम्मीदवार) को 348 वोट मिले। वार्ड 7 से अनिल कुमार(आजाद उम्मीदवार) को 362 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी साहिल(आजाद उम्मीदवार) को 328 वोट मिले, वार्ड 8 से विनोद(आजाद उम्मीदवार) को 562 वोट और उनकी निकटतम प्रत्याशी संतोष देवी(आजाद उम्मीदवार) को 339 वोट मिले। वार्ड 9 से मनीषा देवी(आजाद उम्मीदवार) को 388 वोट और उनकी निकटतम प्रत्याशी सुनील कुमारी(आजाद उम्मीदवार) को 337 वोट मिले। वार्ड 10 से मनीष बैनीवाल(आजाद उम्मीदवार) को 429 वोट मिले और उनके निकटतम प्रत्याशी चेतराम महेन्द्र(आजाद उम्मीदवार) को 425 वोट मिले। वार्ड 11 से नितु छाबड़ा(आजाद उम्मीदवार) को 1213 वोट मिले और उनकी निकटतम प्रत्याशी अंजली(बीजेपी) को 447 वोट मिले। वार्ड 12 से पीयूष मित्तल(बीजेपी) को 668 वोट मिले और उनके निकटतम प्रत्याशी कार्तिक बंसल को 372 वोट मिले। वार्ड 13 से अजय कुमार(आजाद उम्मीदवार) को 508 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी विजय कुमार जैन(बीजेपी) को 346 वोट मिले। वार्ड 14 से शिक्षा देवी(आजाद उम्मीदवार) को 854 वोट मिले और उनकी निकटतम प्रत्याशी ज्योति(बीजेपी) को 468 वोट मिले, वार्ड 15 से प्रतिभा(आजाद उम्मीवार) को 355 वोट मिले और उनकी निकटतम प्रत्याशी अन्जू बाला(आजाद उम्मीदवार) को 339 वोट मिले, वार्ड 16 से राजेश कुमार(बीजेपी) को 482 वोट और उनके निकटतम उम्मीदवार मनोज कुमार (आजाद उम्मीदवार) को 471 वोट मिले। इसी तरह वार्ड 17 से रुचि बंसल(बीजेपी) को 799 वोट और उनकी निकटतम प्रत्याशी गीता सैनी(आजाद उम्मीदवार) को 436 वोट मिले।  

इससे पूर्व प्रात: 8 बजे मतगणना शुरू होने से पहले पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव की उपस्थिति में स्ट्रोंग रूम का ताला खुलवाकर सील हटवाई गई और ईवीएम मशीनों को स्ट्रोंग रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू किया गया।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दी। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम अश्वनी मलिक ने मतगणना के बाद सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुमार को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने समालखा नगरपालिका चुनाव में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने पर उनकी प्रशंसा की और उन्हें बधाई भी दी।

Comments