Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लावारिस मिले 2 बैगों  से निकली 11 किलो गांजा पत्ती।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर दो बैग लावारिस पड़े हुए मिले। जीआरपी थाना प्रभारी ने टीम सहित चेकिंग के दौरान उक्त बैगों को देखा था। इसके बाद बहुत ही सावधानी से बैग खोले गए। जांच में इनके अंदर 11 किलो मादक पदार्थ (गांजा पत्ती) बरामद हुई।

जानकारी देते हुए जीआरपी SHO सूरतपाल (SI) ने बताया कि वह 15 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर अपनी टीम के साथ चेकिंग गश्त पर थे। दोपहर करीब पौने 2 बजे चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 2-3 के दक्षिणी सिरा दिल्ली एंड की तरफ पहुंचे तो पत्थर के बैंच पर दो बैग लावारिस पड़े दिखे। रेलगाड़ी के इंतजार में खड़े हुए यात्रियों से पुलिसकर्मियों ने बैगों के मालिक के बारे में पूछा, तो कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर ही सावधानी पूर्वक चेन खोल कर चेक किया तो दोनों बैगों के अंदर सफेद पॉलीथिन में नशीला पदार्थ मिला। जिसको मुलाजिमों से सूंघकर अपने अनुभवों के तौर पर उसे मादक पदार्थ गांजा पत्ती होने के बारे में बताया। इसके बाद नियमानुसार मौके पर सूचना देकर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार तहसीलदार को बुलाया गया। जिनकी मौजूदगी में गांजा पत्ती का वजन किया गया। जिस दौरान एक बैग में 9.400 किलोग्राम गांजा पत्ती मिला। दूसरे बैग में 1.700 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर बैग के मालिक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अज्ञात आरोपी ने किसी अज्ञात ट्रेन से उक्त मादक पदार्थ को तस्करी की नीयत से पानीपत रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments