Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान शिविर में नशा न करने को किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2025 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 24 जून 2025,नशे के खिलाफ चलाए नशा मुक्त भारत पखवाडा अभियान के तहत मंगलवार को समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा न करने की शपथ दिलाई।

जिला में नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नशे से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत ही गलत प्रभाव पड़ता है। नशे का आदि होना आसान है, लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे के कारण व्यक्ति का सामाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। समाज में कई लोग ऐसे होते है, जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदि हो जाते हैं, उनके लिए वापस लौटना और जिंदगी की नई शुरुआत करना मुश्किल होता है। नशे की लत न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि यह परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न करती हैं। 

उन्होंने आह्वाना कि सभी नशा छोड़ने के लिए संकल्प लें और समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें।

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। पुलिस टीमों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के क्रार्यक्रम आयोजित कर जिसमे नशीली दवाओं व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे रक्तदान शिविर का आयोजन कर और पावटी गांव में डोर टू डोर आमजन से सामजस्य स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।

इस दौरान नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में देने की अपील की गई ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments