एसडी पीजी कॉलेज के 110 एनएसएस कार्यकर्ता काबड़ी ग्राम में दिन-रात के आवासीय कैंप में लेंगे हिस्सा
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप का विधिवत आगाज आज से
कैंप का थीम: स्वावलंबी भारत और युवा
दिनेश कुमार स्टेट एनएसएस ऑफिसर हरियाणा और डॉ आनंद कुमार एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर केयूके करेंगे कैंप का शुभारम्भ
BOL PANIPAT , 28 फरवरी: एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के एनएसएस पाठ्यक्रम के अनुसार 1 से 7 मार्च तक चलने वाले सात दिवसीय विशेष एनएसएस कैंप का विधिवत आगाज आज से होगा. रात-दिन चलने वाले इस आवासीय कैंप में कॉलेज के लगभग 110 एनएसएस (2 यूनिट्स) कार्यकर्ता भाग लेंगे.कैंप का उद्घाटन एवं शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश कुमार स्टेट एनएसएस ऑफिसर हरियाणा और डॉ आनंद कुमार एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर केयूके करेंगे. यह जानकारी कॉलेजप्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी, उनके साथ कॉलेज में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर एवं वाईआरसी अधिकारी डॉ राकेश गर्ग और डॉ संतोष कुमारी भी मौजूद रहे. इस बार के कैंप का थीम ‘स्वावलंबी भारत और युवा’ है और कैंप के प्रतिभागी कार्यकर्ता सात दिनों में ग्राम काबड़ी जाकर वहां वित्तीय स्वतंत्रता, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, जल संरक्षण, प्रदूषण और पर्यावरण संतुलन, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता, लैंगिक समानता, साक्षरता, परिवार कल्याण और पोषण, महिलाओं की स्थिति और सुधार के उपाय, आपदा राहत तथा पुनर्वास, समाज में व्याप्त बुराईयाँ, डिजिटल भारत, कौशल भारत, योग जैसे विषयों पर अपना और ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन और मार्गदर्शन करेंगे. कैंप में सामाजिक सरोकार के मुद्दे पर गंभीरता के साथ विचार-मंथन और कार्य किया जाएगा. एनएसएस प्रतिभागियों का मार्ग दर्शन करने के लिए प्रमुख समाज सेवी और विषयों के पारंगत विद्वान कैंप का हिस्सा बनेंगे. रेलवे स्टेशन पानीपत के आस-पास की झुग्गी-झोपड़ियों में जाकरकार्यकर्ता श्रम दान करेंगे.
डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि एनएसएस लेने के बाद प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवकों को हर वर्ष कम से कम 120 घंटे की सेवा करना अनिवार्य होता है. यह कार्य एनएसएस यूनिट्स द्वारा अपनाए गए गांवों, झोपड़ियों, स्कूल या कॉलेज परिसरों में किया जाता है. एनएसएस सर्टिफिकेट रोजगार पाने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होता है.

Comments