Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


द्रोणाचार्य शूटिंग स्पोर्ट्स अकैडमी में आज 11वीं श्री बहादुर सिंह मेमोरियल चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ


BOL PANIPAT : पानीपत स्थित द्रोणाचार्य शूटिंग स्पोर्ट्स अकैडमी में आज 11वीं श्री बहादुर सिंह मेमोरियल चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ. आयोजन के पहले दिन हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. वशिष्ठ तथा पानीपत जिला प्रधान कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे . मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर किया गया।

मुख्य अतिथि आर.पी. विशिष्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व शारीरिक व्यायाम हमारे शरीर को चुस्त-दुरुस्त व तंदुरुस्त बनाते हैं। प्रत्येक बच्चे को दिन का कुछ समय खेलों को अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकलव्य की तरह गुरु के प्रति समर्पण का भाव प्रत्येक शिष्य में होना चाहिए परंतु गुरु को भी द्रोणाचार्य की तरह नहीं होना चाहिए, उसे सर्वश्रेष्ठ शिष्य को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए, चाहे वह गरीब घर से भी क्यों ना हो।

प्रतियोगिता के आयोजक आर्मी रिटायर्ड कोच जसबीर सिंह ने बताया  यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक चलेगी. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली क्षेत्र से लगभग 1000 बच्चे शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. उन्होंने  बताया कि शूटिंग स्पोर्ट्स की इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को 40 राउंड शूट करने के लिए दिए जाएंगे. जिसके आधार पर सभी प्रतिभागियों को अंक दिए जाएंगे. प्रत्येक आयु वर्ग के बच्चों में सबसे अधिक अंक लाने वाले 8 बच्चों के बीच 4 अप्रैल को फाइनल प्रतियोगिता करवाई जाएगी.

विजेताओं को मेडल व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. कोच  जसवीर सिंह ने बताया कि वह द्रोणाचार्य शूटिंग स्पोर्ट्स अकैडमी में अब तक  ऐसी 10 प्रतियोगिताएं करवा चुके हैं जिसमें उत्तर भारत के सभी राज्यों के शूटिंग स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता के पहले दिन पानीपत , करनाल,  कैथल, रोहतक ,  फरीदाबाद व दिल्ली से आए बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

Comments