ज़िले की हर बेटी बने यक्षिका : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 22 मार्च : जॉर्डन में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पानीपत का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने वाली जिला की बेटी यक्षिका का मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम में जिला खेल विभाग की तरफ़ से सम्मान समरोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यक्षिका को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उपायुक्त सुशील सारवान,मेयर अवनीत कौर व सांसद पुत्र चांद भाटिया ने शिरकत की। इस दौरान खेल विभाग के जिला अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने मुख्यअतिथियों को पुष्प गुच्छ फूलमालाओ से स्वागत किया।
जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी खिलाड़ियों व यक्षिका के परिजनों बधाई देते हुए कहा कि जिले की हर बेटी को यक्षिका बनना चाहिए ताकि ज़िले के साथ प्रदेश व देश का नाम यू ही रोशन होता रहें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ़ से हर वक़्त खिलाडियों की मदद की जा रहीं हैं ताकि ज़िला में खिलाडियों की एक अच्छी नर्सरी तैयार हो सकें। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडियों के लिए निरन्तर नयी-नयी नीतियां लाकर युवाओं को प्रोत्साहित करती रहती हैं ताकि खिलाड़ियों द्वारा मेडल जितने पर प्रदेश व देश का डंका दुनिया भर में यू ही बजता रहें। करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया ने अपने संबोधन में यक्षिका व अन्य खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हमारे ज़िले के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमारे खिलाड़ी अनेकों बार तमाम खेलों में मेडल जीतकर ज़िले का नाम देश व विदेशों में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने में प्रदेश व देश की सरकार कोई कोताही नहीं बरत रहीं। सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए नये नये स्टेडियमों का निर्माण व निरन्तर तमाम खेलों के कोचों की भर्ती की जा रहीं हैं। इस अवसर पर यक्षिका के परिजन व खेल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें।

Comments