Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते व सट्टा खाईवाली करते अलग-अलग स्थान से 12 आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च 2022, जूआ खेलते व सट्टा खाईवाली करते अलग-अलग स्थान से 12 आरोपी गिरफ्तार, दाव पर लगी 54,400 रूपए की नगदी बरामद. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली, मादक पदार्थ व शराब तस्करी सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलया हुआ है। अभियान के दौरान मंगलवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दंबिस देते हुए जूआ खेलते व सट्टा खाईवाली करते 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से दाव पर लगी 54,400 रूपए की नगदी, ताश के पत्ते व सट्टे के नंबरो की पर्ची बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

अभियान के दौरान इस प्रकार चली कार्रवाई :

थाना तहसील केंप पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान तहसील केंप में भावना चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि देशराज कॉलोनी में एक खाली प्लाट में 8/9 युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दी तो प्लाट में जूआ खेल रहे आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करते लगे। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही 9 आरोपियों को दो जोड़ी ताश के पत्तों व दाव पर लगी 40200 रूपए की नगदी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र राजेंद्र निवासी अशोक विहार, प्रदीप पुत्र रविंद्र निवासी राजीव कॉलोनी, संदीप पुत्र दीनानाथ निवासी पहलवान चौक, आदेश पुत्र बृजपाल निवासी अशोक विहार, जोनी पुत्र जनेश्वर निवासी महाबीर कॉलोनी, कमल पुत्र सुलतान निवासी कश्यप कॉलोनी, शौकीन पुत्र इसाक निवासी राम नगर, तालीम पुत्र शब्बीर निवासी जगदीश नगर व सुनील पुत्र रामलाल निवासी रमेश नगर पानीपत के रूप में हुई।

इसी प्रकार थाना किला पुलिस की एक टीम ने मंगलवार सायँ गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर हाली कॉलोनी के सामने बबैल रोड पर जूआ खेल रहे आरोपी नौशाद पुत्र रजाहसन व अलीमुद्दीन पुत्र रफीक निवासी हाली कॉलोनी को एक जोड़ी ताश के पत्तो व दाव पर लगी 5400 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने मंलवार साय कृष्णा गार्डन के पास सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी आर्दश पुत्र राजेश निवासी ईसीपुर प्रतापगढ़ यूपी हाल कृष्णा गार्डन पानीपत को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मौके पर सट्टे के नंबरो की पर्ची व दाव पर लगी 8800 रूपए की नगदी बरामद हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ व शराब की अवैध तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए हैं। आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Comments