Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस का नशा तस्करी पर लगातार कड़ा प्रहार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 31, 2025 Tags: , , , ,

50 ग्राम हेरोइन (नशीले पदार्थ) सहित पंजाब निवासी नशा तस्कर को काबू किया

BOL PANIPAT : 31 अक्तूबर 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सिवाह बस अड्डे के पास एक नशा तस्कर को 50 ग्राम हेरोइन नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के बस्ती हरिके पतन निवासी जोरावर सिंह उर्फ जौधा के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बाइपास पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब निवासी एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए सिवाह बस अड्डे से बीबीएमबी की तरफ पैदल जा रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को सिवाह बस अड्डे से बीबीएमबी की तरफ सर्विस लेन पर एक युवक पैदल जाते हुए दिखा। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जोरावर सिंह उर्फ जौधा पुत्र प्रकाश के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई कार्गो पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी में हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 50 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह ड्राईवरी करने के साथ शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। वह कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को महंगे दाम पर बेच देता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह पंजाब से 50 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर शुक्रवार को पानीपत आस पास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी जोरावर सिंह उर्फ जौधा के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments