Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


महिला ने लड़की पैदा की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने किया प्रताड़ित. लड़के की चाह में पति ने बिना तलाक दिए दूसरा ब्याह रचाया 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 7, 2022 Tags: , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा),  गांव जलालपुर-प्रथम की एक महिला ने  पुलिस अधीक्षक पानीपत को दी। शिकायत में बताया कि उसकी  शादी अमित सुपुत्र धीर सिंह निवासी गांव भूरा, तहसील कैराना, जिला शामली के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी,वह  अपनी ससुराल में शादी के बाद कुछ दिन ठीक-ठाक रही,और मई 2008 में एक लडकी  पैदा हुई। महिला के आरोप हैं कि ससुराल वालो जिसमें  सास , ससुर , पति अमित कुमार को शुरू से ही लड़का पैदा होने की इच्छा थी और वह लोग धमकी देते थे, कि अगर लडका पैदा नहीं किया तो तुझे जान से मार देंगे, इसी बात की हर रोज धमकियां देते थे।  लडकी पैदा होने के बाद से उन्होंने  मारना-पीटना शुरू कर दिया था। मानसिक व शारीरिक रूप से तंग करना शुरू कर दिया। जुलाई 2008 में ससुराल वालों ने उसके  साथ तथा उसकी  छोटी सी बेटी के साथ मार पिटाई करके दोनों को घर से बाहर निकाल दिया था।करीब दो साल तक वह अपने मायके में रही, जिस पर ससुराल वालो द्वारा मायके में आकर गांव की पंचायत में बैठकर माफी माँगी गयी ।वह वापिस ससुराल आ गयी  लेकिन उसके कुछ समय बीतने के बाद ससुराल वालों  का रवैया फिर उसी सोच पर आ गया। दोबारा से मारपीट करनी शुरू कर दी। फिर 2014 में ससुराल वालों ने बुरी तरह से मारपीट की, जिस पर  ससुर ने डण्डों से मारा तथा  पति ने  लाठियों व, बैल्ट से मारा,तथा सास ने थप्प्ड  मारे। अगले दिन सुबह उसने अपने घर वालों को बताया, जिस पर मेरे मायके वाले आये और मुझे इसी हालत में अपने साथ ले गये। सिविल हस्पताल पानीपत में मेडिकल करवाया। उसी दिन थाना बापौली, में अपने पिता के साथ जाकर अपने साथ हुए, ससुराल वालों के पर अत्याचार की सूचना दी, लेकिन थाना बापौली पुलिस ने  दरखास्त लेने से मना कर दिया। दरखास्त की कॉपी आज भी मेरे पास रखी है। उसके बाद मैं करीब 8-9 महीने अपने मायके में रही और गांव के बडे बुजुर्गों के समझाने व कहने पर फिर से अपनी ससुराल चली गई। यह कि साल 2018 में पता चला कि  उसके पति अमित  ने  एक औरत से नाजायज सम्बन्ध बना रखे हैं।और इस बात का ज्ञान उस महिला के सास-ससुर को भी था। जब इस बात का विरोध किया तो ससुराल वाले मारपीट करते,  एक कमरे में कैद कर देते थे, यहां तक कि मोबाईल फोन भी छीन लिया था। ताकि मैं किसी भी प्रकार से पुलिस को या अपने मायके में फोन पर इस बात की सूचना ना दे सके। बार बार यही कहते थे, कि तुम लड़का पैदा नहीं करोगी तो हम तुझे नहीं रखेंगे। अमित की शादी उस महिला  से ही कर देंगे, उससे बेटा पैदा करायेंगे। दिसम्बर 2020 में  अमित ने मुझे बिना तलाक दिये,अपने परिवार वालों से मिलकर दूसरी महिला  के साथ शादी कर ली तथा गांव में ही किराये के मकान में रहने लगे। इस बात को  अपने मायके में बताया तो जनवरी 2022 को मेरे मायके वाले गांव के कुछ मौजिज व्यक्तियों को साथ लेकर  ससुराल में आ गये।  वहा पर आकर सारी बातों का पता किया तो पता चला कि उक्त महिला  और अमित शादी करके इकटठे रह रहे है।और फिर इसके बाद वह महिला व अमित सहारनपुर में रहने लगे। मेरे सास-ससुर ने मायके वालों से यह कहा कि हमारा बेटा आपकी लडकी को नहीं रखेगा, क्योंकि उसने दूसरी  शादी कर ली है।अब आपकी बेटी व उसकी पुत्री को  यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। फिर मैं अपने मायके गांव जलालपुर में आ गई। दोषीगण के खिलाफ उनके द्वारा प्रार्थिया के साथ मार पिटाई करने तथा जान से मारने की धमकी देने बारे कानूनी कार्यवाही की जाये। महिला की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने सुमन सुपुत्री सुरेन्द्र सिंह वासी गांव जलालपुर-प्रथम की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Comments